गिद्धौर : GPDP हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 23 सितंबर 2019

गिद्धौर : GPDP हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निदेश के आलोक में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के संधारण को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने की। इस दौरान प्रखंड के संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों का  कार्यशाला में विकास योजना के संधारण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस मौके पर जीपीडीपी के तहत संधारित होने वाले कार्यों को लेकर पंचायत स्तरीय सामाजिक सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को ग्राम सभा में पारित कर उनके क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागीय कर्मियों को कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी, बीडीओ गोपाल कृषणन एवम पंचायत राज पदाधिकारी
ने कार्यशाला में प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।
कार्यशाला के दौरान बीडीओ गोपाल कृष्णन ने मनरेगा, ग्रामीण आवास, से जुड़े कर्मियों को इस योजना के तहत जमीनी स्तर पर कार्यों के संधारण को लेकर भी रणनीति बनाई, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दिया जा सके।
बताया गया कि आयोजन का उद्देश्य क्रियान्वयन के चरण एवं प्रक्रिया से प्रशिक्षुओं को अवगत कराकर इसके व्यवहारिक प्रयोग की कला में निपुण करना है।
मौके पर  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंदी हरिजन, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, अंचल अधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, कोल्हुआ, रतनपुर और पतसंडा के सभी जनप्रतिनिधियों के अलाबे प्रखंड के पदाधिकारी व प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Post Top Ad -