मौरा : घनश्याम स्थान में युवा वर्ग ने चलाया स्वच्छता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

मौरा : घनश्याम स्थान में युवा वर्ग ने चलाया स्वच्छता अभियान

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-
प्रखंड के मौरा पंचायत स्थित बाबा घनश्याम स्थान के प्रति लोगों की प्रगाढ़ आस्था है। इस देवस्थान परिसर में मौरा के एक युवा वर्ग  द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।


इस दौरान परिसर में फैले कचरे को उठाया, साथ ही हरियाली बनी रहे इसके लिए उन्होंने गाजरघास को उखाड़कर परिसर को साफ सुथरा किया गया।
अभियान का नेतृत्व युवा अजीत कुमार झा ने किया। श्री झा ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये हमलोगों का दायित्व बनता है कि परिसर को साफ और स्वच्छ रखें।


उन्होंने आगामी भविष्य में इस ऐतिहासिक देवस्थान के उत्थान के लिए कमिटी के गठन की बात भी कही, जिसमे ग्रामीणों का भी योगदान रहेगा। अभियान में स्थानीय युवा गोल्डन झा, अजीत झा, कमलेश झा, मृत्युंजय झा, बिट्टू झा, मनीष झा, मुन्ना झा, ऋषभ उर्फ छोटू झा आदि युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

Responsive Advertisement