जमुई : गांधी जयंती से शुरू होगी ग्राम सभा, दी जाएगी योजनाओं की जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 25 सितंबर 2019

जमुई : गांधी जयंती से शुरू होगी ग्राम सभा, दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय साभागर में सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी के दिशा निर्देश में जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया गया।

इस बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर महात्मा गांधी की जयंती पर आगामी 2 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आम लोगों को इन योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आम नागरिकों के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यमों से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं।  जिससे लोगों को लाभ भी मिल रहा है।

Post Top Ad -