सिमुलतला बाजार में हुई BJP कार्यकर्ताओं की बैठक, मंगल पाण्डेय के आगमन पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 18 सितंबर 2019

सिमुलतला बाजार में हुई BJP कार्यकर्ताओं की बैठक, मंगल पाण्डेय के आगमन पर हुई चर्चा

झाझा (शक्ति प्रसाद शर्मा) Edited by-Abhishek.:-
बुधवार को सिमुलतला बाजार में भारतीय जनता पार्टी के हुए एक बैठक भाजपा जिला मंत्री बीडी राम के अध्यक्षता में की गई। संचालन भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सिंटू कुमार साव द्वारा किया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री बीडी राम ने कहा कि जमुई के धरती पर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय का आगमन होने जा रहा है । उन्होंने आगामी 21 सितम्बर प्रातः 10 बजे अधिक संख्या भाग लेने की अपील की।
भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सिंटू कुमार साव ने कार्यकर्ताओं से हजारों की संख्यां में उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव ने कहा कि इस कार्यक्रम का सफल संचालन कर हम युवा लोग पीएम मोदी के हाथों को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
इस मौके पर नगर महामंत्री घनश्याम बरनवाल, भाजपा नेता प्रजापति, उत्तम सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -