गिद्धौर : बकरीद में असमाजिक तत्वों पर रहेगा प्रशासन की पैनी नजर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

गिद्धौर : बकरीद में असमाजिक तत्वों पर रहेगा प्रशासन की पैनी नजर

[gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क] :-
मुस्लिम घर्मावलंबियों का महत्वपूर्ण पर्व बकरीद को शांति व सौहादपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की एक बैठक थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 उक्त बैठक में थानाध्यक्ष आशीष कुमार, प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने शांति समिति सदस्यों के साथ मिल बैठकर इस महत्वपूर्ण पर्व को सामाजिक समरसता के साथ निपटाने को लेकर गहन विचार विमर्श किया।
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को ले स्थानीय प्रशासन सजग है। बकरीद पर्व को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी कठिनाई आपको समझ में आ रही है तो प्रशासन को सूचित करें। उन समस्याओं को दूर करने के लिये प्रशासन  प्रतिबद्ध है। वहीं थानाध्यक्ष श्री कुमार ने आगे कहा कि बकरीद पर्व को लेकर किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न हो तो अविलम्ब प्रशासन को सूचित करें। उन्होने कहा कि पर्व को ले स्थानीय प्रशासन द्वारा चिन्हित जगहों पर गश्ती की व्यवस्था की जायेगी। 


इस अवसर पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार, अवर निरीक्षक किसुन राय, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह, प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी, शांति समिति सदस्य मुखिया राजेश सिंह, कांता प्रसाद सिंह, परमेश्वर पंडित,  सरपंच बीरेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर यादव, बहादुर यादव, पूर्व मुखिया नारायण यादव, विलायती सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, नसीम अंसारी, मो. जाकिर खां, मो. हिदायत अंसारी, मो. शाहजहां अंसारी, सत्यनारायण यादव, मो. यूसुफ अंसारी,  मो. मंसूर अली, नरेश यादव, मो. याकूब अंसारी, मथुरा मिस्त्री, उमेश यादव के अलावे दर्जनों शांति समिति सदस्य मौजूद थे।

Post Top Ad -