लूटकांड के बाद एक्शन में आई गिद्धौर पुलिस, दो पहिया वाहनों की हुई सघन जांच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

लूटकांड के बाद एक्शन में आई गिद्धौर पुलिस, दो पहिया वाहनों की हुई सघन जांच

[gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क] :-

गिद्धौर पुलिस द्वारा जमुई बायपास रोड कुमरडीह से पूर्व जखराज स्थान के समीप गिद्धौर थाना के अवर सहायक निरक्षक नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में सघन दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 


इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान अवर सहायक निरक्षक नित्यानंद सिंह  द्वारा दो पहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस,हेलमेट,दो पहिया वाहन के इन्सोरैंस पेपर एवं सभी वाहनों में लगे डिक्की व टूल बॉक्स की सघनता से जांच की गई। वाहन जांच के क्रम में दो पहिया वाहन चालकों से 2300 रूपये फाईन वसूला गया। जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता भी बदल कर गंतब्य स्थान को पहुंचते दिखे।

बताते चले कि सोमवार को जखराज स्थान के करीब लगभग दो सौ मीटर समीप ही ग्लेमर बाइक से आये हथियार बन्द लुटेरों ने  बंधन बैंक कर्मी से डेढ़ लाख रूपया दिनदहाड़े लूटा था। इसी लूटकांड को लेकर गिद्धौर पुलिस द्वारा पुरी सतर्कता बरत रही है। गिद्धौर पुलिस द्वारा विभिन्न रास्तों पर लगातार बाहन चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान में वाहन के डीक्की साहित अन्य जगहों की बारिकी से जांच की गयी। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नही मिला। इस मौके पर सहायक अवर निरिक्षक नित्यानंद सिंह के अलावे गिद्धौर थाने के सैप जवान मुस्तैद दिखे।

Responsive Advertisement