गिद्धौर : श्रमदान कर किसानों ने सिंचाई नाले को किया दुरुस्त, भाजपा नेता ने दिखाई सक्रियता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

गिद्धौर : श्रमदान कर किसानों ने सिंचाई नाले को किया दुरुस्त, भाजपा नेता ने दिखाई सक्रियता

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

संवेदकों द्वारा की गई अनियमितता एवं लापरवाही गिद्धौर प्रखंड के किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है।  इसी क्रम में प्रखंड के किसानों के लगभग 100 एकड़ से भी अधिक फसल मरने की कगार पर पहुंच गई थी जिसके कारण किसान काफी हताश हो गए थे।

  किसानों की समस्या जानने पर भाजपा के युवा नेता कुणाल सिंह ने किसान हित में एग्जीक्यूटिव को समस्या से अवगत कराया। जिसके तुरन्त बाद कार्यपालक अभियंता शिव कुमार प्रसाद मौके पर उपस्थित होकर किसानों के सिंचाई नाला को तोड़कर पानी को किसानों के खेत तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की आदेश दे दिया।


एग्जीक्यूटिव का आदेश मिलते ही सभी किसानों ने श्रमदान कर सिंचाई नाला को दुरुस्त किया। इसको लेकर किसानों ने विभाग के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा कि जो काम विभाग को करना था वो हम किसानों को करना पड़ रहा है। यदि विभाग अभी भी सक्रियता दिखाए तो सिंचाई को लेकर हम किसानों की समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है।
इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अशोक शाह,  नरेश शाह, ब्रह्मदेव शाह, सहित दर्जनों किसान ने भाजपा नेता श्री सिंह का आभार व्यक्त किया।

Post Top Ad -