गिद्धौर : कुमार कालिका सिंह के जीवनी पर लिखी गई किताब, दिल्ली में हुआ विमोचन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 31 अगस्त 2019

गिद्धौर : कुमार कालिका सिंह के जीवनी पर लिखी गई किताब, दिल्ली में हुआ विमोचन

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-
स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गिद्धौर राज रियासत के सदस्य कुमार कालिका सिंह (हीरा जी) का नाम तमाम स्वतंत्रता सेनानियों में लिया जाता रहा है।  चंदेल वंश के सियासत में राज सुख का त्याग कर आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने इतिहास में अपनी एक अलग छवि स्थापित की।


गिद्धौर राज घराने से ताल्लुकात रखने वाले कुमार कालिका सिंह के द्वारा जलाए गये स्वतंत्रता संग्राम के दीप से लेकर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान-पीढ़ी को प्रेरित व परिचित कराने का बीड़ा डॉ. रणबीर कुमार ने उठाया और उनके सम्मान में एक पुस्तक - "कुमार कालिका सिंह : एन अनसंग हीरो ऑफ फ्रीडम स्ट्रगल" लिख डाली।
पुस्तक की पहली प्रति डॉ. रणबीर कुमार पूर्व में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को समर्पित किया जा चुका है। पुस्तक का विमोचन दिल्ली में किया गया जिसमें राज्यसभा में सांसद हरि वंश एवं जम्मू कश्मीर के प्रख्यात राजनेता व शिक्षाविद डॉ. कर्ण सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।


विदित हो, श्री सिंह के संघर्षमय जीवन को इतिहास में उतना स्थान नहीं दिया गया जिसके वो हकदार थे, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से पूर्णतः अनभिज्ञ नई पीढ़ियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कुमार कालिका सिंह को विस्मृत कर समाज मे एक चिंताजनक संदेश का संचार किया था पर अब डॉ. रणबीर सिंह के अथक प्रयास से कालिका बाबू की अविस्मरणीय जीवनी इस पुस्तक के माध्यम से आम जनों के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे लोग कुमार कालिका सिंह जी के कार्यों व उपलब्धियों की गौरवशाली परम्परा से अवगत होने में सक्षम हो सकेंगे।

Post Top Ad -