सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-
शानिवार को प्रधानमंत्री द्वारा शुरुवात की गयी अभियान फिट इंडिया मूवमेंट का अनुसरण करते हुए राधा मेमोरियल अकैडमी सिमुलतला में फिट इंडिया मूवमेंट का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न प्रकार की खेल का भी आयोजन किया गया।
रस्सी कूद, मेढक दौड़, कब्बड्डी, गोली चम्मच दौड़, बिस्कुट दौड़, थ्रिलेग रेस, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में सैकड़ो विद्यार्थी ने भाग लिया। वही विद्यालय के निदेशक दिवाकर सिंह ने उपस्थित छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य और बेहतर जिंदगी के प्रति लोगों को और अधिक जागरूक बनने का आग्रह किया
स्वास्थ्य के प्रति खुद को बहुत जागरूक मानते हुए निदेशक ने लोगों से क्षेत्र को पहले से ज्यादा स्वस्थ बनाने (फिटर इंडिया) के लिए प्रतिज्ञा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फिटनेस को अपना जीवन मंत्र बनाना चाहिए। साथ ही बताया कि प्रत्येक शानिवार को विद्यालय में कुछ एक्टिविटी करवाई जाएगी। इस मौके पर सचिव माया सिंह, प्राचार्य कुमार राहुल सिन्हा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।