गिद्धौर में शान से लहराया तिरंगा, सर्वत्र गूंजे आजादी के गीत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

गिद्धौर में शान से लहराया तिरंगा, सर्वत्र गूंजे आजादी के गीत

गिद्धौर | धनंजय कुमार 'आमोद'

प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में 73 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया।


 इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में प्रखंड प्रमुख शम्भु कुमार केशरी, गिद्धौर थाना में थानाध्यक्ष आशीष कुमार , दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डा० रामस्वरूप चौधरी, पतसंडा पंचायत भवन में मुखिया संगीता सिंह, पुर्वी गुगुलडीह पंचायत में मुखिया बबलू यादव, रतनपुर पंचायत में
मुखिया राजेश सिंह, गंगरा पंचायत में मुखिया रजिया खातून, कुंधुर पंचायत में मुखिया चंदन कुमार तांती, प्लस टू महाराजा चन्द्र चूड़ विद्या मंदिर गिद्धौर में प्रधानाध्यापक मंजूर आलम, प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार पाण्डेय, प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में संबंधित प्रधानाध्यापकों, बैंको में शाखा प्रबंधक, प्रखंड के सभी पंचायतों में संबंधित मुखिया द्वारा झंडोतोलन किया गया। वहीं सभी नीजि प्रतिष्ठानों व संबंधित स्कूलों में कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हो गया।

Post Top Ad -