सिमुलतला : धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, राधा मेमोरियल के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

सिमुलतला : धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, राधा मेमोरियल के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह):-

सिमुलतला क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया 73वाँ स्वन्त्रता दिवस। इस अवसर पर बिद्यालय के बच्चों ने ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए। राधा मेमोरियल के डायरेक्टर दिवाकर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।  


विद्यालय के प्रिंसिपल राहुल कुमार के दिशा निर्देशन में  अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने, ड्रामा, निर्त्य एक से बढ़कर एक कलाबाजी, प्रस्तुत किया।सिमुलतला आवासीय विद्यालय में भी बच्चों ने नृत्य समूह गान, भाषण आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।


 समारिटन, दिव्या पब्लिक, स्वामी विवेकानंद आदि शिक्षण संस्थान, वन विभाग, थाना, बैंक, रेलवे स्टेशन, अस्पताल के साथ साथ विभिन्न सरकारी विद्यालय में झंडा रोहन कर वीर साहिद सपूतो को सलामी दी गयी।

Post Top Ad -