मौरा : हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

मौरा : हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस




[मौरा (गिद्धौर) | न्यूज़ डेस्क]

प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत 15 अगस्त 73 वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धुमधाम व हर्षोउल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।


 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौरा में प्रधानाघ्यापक विनय पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय भलुआहि में शिक्षिका बबीता कुमारी के उपस्थिति में समाज सेवी लालधर यादव ने झंडोतोलन किया। वही कन्या पाठशाला झा टोला मौरा में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पाण्डेय के द्वारा झंडोतोलन किया गया।


इस अवसर पर शिक्षक संजय शर्मा, नागेंद्र नाथ, विजय मालवीय, संजय कुमार रजक, सुरेंद्र पासवान, शिक्षा सेवक अजय मांझी, सरपंच अवधेश सिंह,ग्रामीण देवेंद्र यादव, लालधारी यादव,वरिष्ठ नागरिक नुन्धन झा, नरेंद्र झा, गोपाल कुमार झा,एवं विद्यालय के छात्र छात्रा गांव के ग्रामीणों ने झंडोत्तोलन में अपनी बढ़-चढ़कर भागीदारी दी।

Input :- अजीत कुमार झा,मौरा

Post Top Ad -