पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैकड़ों लोगों को दिलाई BJP की सदस्यता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 14 अगस्त 2019

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैकड़ों लोगों को दिलाई BJP की सदस्यता

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
भाजपा की ओर से संकल्प पर्व पर सदस्यता अभियान 2019 धीरे-धीरे जोरों पर चल पड़ी है।उसी कड़ी के तहत बुधवार को जिले के अलीगंज प्रखंड के महादलित टोला कैयार एवं इस्लामनगर में मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया , जिसमें 500 लोगों को ऑनलाईन सदस्य बनाया गया।


 सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व  केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान ने पार्टी की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सशक्त देश के निर्माण के लिए भारत के ओजसवी प्रधानमंत्री का सहयोग करें। उन्होंने  कहा कि देश के विकास में  भी लोगों का सहयोग जरूरी है। देश की मजबूती के लिए भाजपा से जुड़ने की अपील किया। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सह सिकंदरा विधानसभा सदस्यता प्रभारी सोनेलाल पासवान ने देश के पीएम के द्वारा कराये गये अनेको विकास की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। 

मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश भगत, जिला सदस्यता प्रभारी आनंद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, महादेव माझी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -