अलीगंज : गणेश उत्सव की तैयारी में पूजा समिति, भव्य पंडाल में स्थापित होगी प्रतिमा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 31 अगस्त 2019

अलीगंज : गणेश उत्सव की तैयारी में पूजा समिति, भव्य पंडाल में स्थापित होगी प्रतिमा


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड में गणेश पूजा को पुजा समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडाल के साथ गणपति महाराज का प्रतिमा का निर्माण करवाया जा रहा है। 


बता दे कि अलीगंज बाजार में पांच स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित विशाल तरीके से किया जाता है। इस बार सृष्टि क्लब द्वारा भव्य पूजा पंडाल के साथ विशाल  प्रतिमा बनाई गई है। जो 15 दिनों से पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण भी कलाकार द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। सृष्टि क्लब पुजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार व सचिव विककी मेहता ने बताया कि इस बार विशाल पंडाल  के साथ भव्य गणेश प्रतिमा बनाया जा रहा है। इस बार मेला में पुजा समिति के द्वारा प्रतिमा दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं कोई दिक्कत नही हो इसका भी विशेष ख्याल रखते हुए मेला के चारों तरफ कमिटी के सदस्य तैनात रहेंगे ।साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। उन्होंने दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।इस बार पंडाल में भव्य डेकोरेशन लाईट व  आकर्षक सजावट किया जा रहा है, जो देखते ही बनेगी।

बता दे कि भादो चौठ गणेश भगवान की पुजा हर वर्ष होती है। खासकर अलीगंज बाजार में आधा दर्जन जगहों पर विभिन्न पुजा समितियों द्वारा इसकी तैयारी महीनों दिन पहले से शुरू कर दिया जाता है। तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रम व जागरण के आयोजन से पुरा इलाका भक्ति रस में सराबोर हो जाता है।

Responsive Advertisement