सोनो में धूमधाम से मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

सोनो में धूमधाम से मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस

[सोनो (न्यूज़ डेस्क) | मदन शर्मा] :-
प्रखंडवासियो ने गुरुवार को धुमधाम से 73वी स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। प्रखंड मुख्यालय मे प्रमुख शीला देवी ने स्वंतत्रता सेनानी स्व. बंधु महतो के शिलापट्ट व संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद प्रखंड मुख्यालय मे झण्डोत्तोलन किया गया।

प्रखंड मुख्यालय के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल परिसर में डा. शशि भूषण कुमार, पशु चिकित्सालय में डा०सुवोध कुमार, प्रा० वि० प्रखंड काँलोनी मे सोपेन्द्र पासवान, बाल विकास कार्यालय ,वीएसडीएम व महादलित टोला पैनबाजन मे प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि  ,थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, चरकापत्थर थाना परिसर में थानाध्यक्ष शंभू शर्मा, 215 बटालियन सीआरपीएफ कैंप बटिया मे कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार, सीआरपीएफ कैंप महेश्वरी में कमांडेंट, सी एस काँलेज मे प्राचार्य जयराम प्रसाद सिंह ,परवाज अस्पताल में निर्देशक डा० एम एस परवाज ,प्लस टू रा. सं .उ० वि० सोनो मे प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राशंत कुमार, प्लस टू बालिका उ०वि०रंजीत कुमार, आ म वि०  मे प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र ,भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,लोजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, काँग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में सेवानिवृत्त शिक्षक सह विधालय संरक्षक चुनचुन सिंह ने ध्वज फहराया।


वहीं लोहा पंचायत में मुखिया जमादार सिंह, महेश्वरी पंचायत में मुखिया अजय कुमार सिंह, नैयाडीह पंचायत में पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर यादव , जदयू कार्यालय में मे संजय कुमार मंडल ,चुरहैत पंचायत में मुखिया गैना मांझी ,रजौन पंचायत में मुखिया ललिता देवी दहियारी पंचायत में मुखिया प्रतिमा कुमारी ,ढोढ़री पंचायत में मुखिया राम ठाकुर ,लखनकियारी पंचायत में मुखिया शैल देवी, प्रखंड के सभी आँगनवाड़ी केंद्र पर सेविका द्वारा बैंक में शाखा प्रबंधक के द्वारा एवं सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से झण्डोत्तोलन किया गया।


झण्डोत्तोलन के साथ सभी बहनों ने अपने अपने भाई को तिलक लगाकर  कलाई पर राखी बाँधी। रक्षाबंधन व झण्डोत्तोलन पर्व के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता , नृत्य प्रतियोगिता के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post Top Ad -