अलीगंज : प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गए भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

अलीगंज : प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गए भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि प्रखंड के अलीगंज बाजार में शुक्रवार को  भाजपा के मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई।
सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया,और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 


मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे देश में प्रमाणु परीक्षण से लेकर कई ऐतिहासिक कार्य कर देश के विकास में जीवन भर लगे रहे। जदयू नेता धर्मेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बाजपेयी जी देश में प्रखर नेता थे। उनके विचारों और कार्यों से विरोधी भी खुश रहते थे। युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि अटल जी लोगों के मुख से टल नही सकते। उनमे एक अद्भुत क्षमता थी। उनके भाव, विचारों एवं कार्यों में एक शैली थी, जो अपनों के साथ पराये लोग उनके बातों से खुश रहा करते थे। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि बाजपेयी जी देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक काम किये हैं। वे काफी मृदुल स्वभाव के विकासशील व्यक्ति थे। मौके पर कई लोगों ने उनके कार्यो एवं विचारों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना भी किया गया।
इस अवसर पर रविशंकर सिंह, उमेश यादव, विजय कुमार, नवीन कुमार, भगवान प्रसाद, प्रो. राजकुमार प्रसाद, बखौरी पासवान, मुकेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -