अलीगंज : नमन विद्या पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वंत्रता दिवस पर बिखेरे जलवे, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

अलीगंज : नमन विद्या पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वंत्रता दिवस पर बिखेरे जलवे, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड में हर्ष उल्लास के साथ ध्वजरोहण किया गया। इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नमन विद्या पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के बच्चों  द्वारा देशभक्ति नाटक , राष्ट्रीय गान एवं डांस का लुप्त लोगों ने दिनभर उठाया।


विद्यालय की मज्ञवनी,यससवी सहित कई छोटी -छोटी बच्चियों ने 'कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले', 'सुनो गौर से दुनिया वालों',  'हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए' जैसे देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
वहीं वर्ग चार की छात्रा अपेक्षा, सुमन कुमारी, योगता ने राष्ट्रीय गीत 'जहां डाल-डाल पे सोने की चिड़िया करती है बसेरा वह भारत देश है मेरा' के अलावे भावनात्मक गीतों से माहौल को गमगीन बनाते हुए दहेज उन्मूलन के लिए दर्शकों को इसके दुष्परिणाम के बारे में बताया।


कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से पैक्स अध्यक्ष लाल प्रसाद के द्वारा बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर वेद प्रकाश, विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार, ज्ञान प्रकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक व स्थानीय  गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -