समस्तीपुर के MP रामचंद्र पासवान का निधन, PM ने जताया शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 21 जुलाई 2019

समस्तीपुर के MP रामचंद्र पासवान का निधन, PM ने जताया शोक

सेंट्रल डेस्क [सुशान्त सिन्हा] :
लोजपा सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अनुज व समस्तीपुर के एमपी रामचंद्र पासवान का रविवार की दोपहर निधन हो गया। उन्हें 12 जुलाई को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिराग पासवान ने अपने चाचा रामचंद्र पासवान के निधन की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामचंद्र पासवान के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

बताते चलें कि लोजपा के शीर्ष नेता रामचंद्र पासवान समस्तीपुर लोकसभा से लगातार दूसरी बार जीत कर सांसद बने थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार को हराया था।

Responsive Advertisement