नहीं रहे लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान, 12 जुलाई से अस्पताल में थे भर्ती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 21 जुलाई 2019

नहीं रहे लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान, 12 जुलाई से अस्पताल में थे भर्ती

सेंट्रल डेस्क [सुशान्त सिन्हा] :
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई और समस्तीपुर (सु.) लोकसभा क्षेत्र के लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार की दोपहर 1:24 बजे निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। विदित हो कि रामचंद्र पासवान को हर्ट अटैक आने के बाद 12 जुलाई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी स्थिति गंभीर होने के बाद मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। रामचन्द्र पासवान के निधन की खबर मिलते ही उनके पारिवारिक सदस्यों एवं नेताओं का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
उनके निधन की खबर चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

बताते चलें कि रामचंद्र पासवान लोजपा के शीर्ष नेताओं में से एक थे। वे दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी थे और उन्होंने वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार समस्तीपुर से लोकसभा का चुनाव जीता था। रामविलास पासवान के भाई होने की वजह से राष्ट्रीय राजनीति में भी रामचंद्र पासवान की बड़ी पहचान थी।

Responsive Advertisement