बरहट (कुमार विश्वजीत सिंह) :-
मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को
भागलपुर क्षेत्र के आईजी विनोद कुमार औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सर्वप्रथम पुलिस लाइन पहुंचने पर जिला पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
भागलपुर क्षेत्र के आईजी विनोद कुमार औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सर्वप्रथम पुलिस लाइन पहुंचने पर जिला पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
आईजी ने एसपी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन स्थित वॉच टावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कुछ दिशा-निर्देश दिए। पश्चात शस्त्रागार गए और वहां शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया । शस्त्रागार कार्यालय में ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन कार्यालय के कई पंजी का अवलोकन किया। पंजी अवलोकन के पश्चात वे पूरे पुलिस लाइन का भ्रमण किए। भ्रमण के दौरान उन्होंने नए पुलिस भवन, पुलिस लाइन की सड़कें देखी और विभाग के जेई को पुलिस लाइन की सड़कें दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात वे पुलिस कार्यालय गए तथा तकरीबन 4 घंटे तक बारीकी से सभी पंजी का अवलोकन किया। पंजी अवलोकन के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया।
पुलिस लाइन से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आईजी ने पुलिस लाइन का बारीकी से जांच पड़ताल किया ।उन्होंने खासकर वॉच टावर से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान एसपी जे जगन्नाथ रेड्डी , मुख्यालय एसडीपीओ बाबू लाल यादव, डीएसपी रामपुकार सिंह, मेजर यूनुस खान मौजूद थे।