कांग्रेस अभी भी हर गाँव, हर पंचायत में ज़िंदा है : आनंद माधव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

कांग्रेस अभी भी हर गाँव, हर पंचायत में ज़िंदा है : आनंद माधव

पटना/स्टेट डेस्क | अनूप नारायण :
कांग्रेस अभी भी ज़िंदा है हर गाँव, हर पंचायत में। यह बात आज भागलपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग एवं मैनिफ़ेस्टो कमिटी के अध्यक्ष आनन्द माधव ने कही। अपनें इस अभियान के दौरान आज श्री माधव नें कजरैली, शाहपुर, रननूचक और भुआलपुर पंचायत का दौरा किया। दौरे श्री माधव इन पंचायतों के मुख्य समस्याओं से रूबरू हुये। अधधिंकाश गाँव में जल निकासी की समस्या एक विकराल रूप लेते जा रही है। लोगो ने बताया कि राज्य सरकार की जल नल गली योजना के अंतर्गत एक तो आधा अधूरा काम हो रहा है और दूसरा परेशानी यह है कि इस योजना के अंतर्गत गाँव घर से जल निकासी का कोई प्रावधान नहीं है। नतीजा जल जमाव होता है जिसके कारण गंदगी और बीमारी का अंदेशा हमेशा लगा रहता है।
कजरैली खुर्द गाँव के लोगों ने बताया कि इस गाँव में रीनें की जल की समस्या बहुत विकट है। इस प्रचंड गर्मी में लोगों को पीनें का पानी ढोकर लाना पड़ता है।
लोगों से बात करते हुयी श्री माधव ने कहा कांग्रेस जनता की समस्याओं के लिये हमेशा लडते रही है।वे इन समस्याओं के समाधान के लिये कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि जनता के पास बहुत ताक़त होती है। उन्होंने आग्रह किया कि विभिन्न समस्याओं के लिये एक सार्वजनिक याचिका तैयार करें कांग्रेस उसे उचित अधिकारी के पास पहुँचा कर समाधान का प्रयास करेगें।
इस दौरे में श्री माधव ने कई प्रमुख लोगों से मुलाकात की इनमें कजरैली पंचायत के समिती सदस्य विजय कुमार गोस्वामी, शाहपुर के ललन राय, रननूचक के महेश राय, फ़तेहपुर के मुरलीधर राय, रामबचन राय, विधान राय आदि थे।
इसके पूर्व पूर्वाह्न में  श्री माधव ने भागलपुर प्रक्षेत्र के आरक्षी उप महानिरीक्षक श्री विकास वैभव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर नाथनगर परखंड के विधि व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।
पूरे दौरे में नाथनगर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री शिवशंकर प्रसाद सिनहा एवं समाजिक कार्यकर्ता सन्नी श्रीवास्तव  साथ रहे।

Responsive Advertisement