पटना : धूमधाम से मनाई गई रोट्रैक्ट रोजी रिवर्टर्स की इंस्टालेशन सेरेमनी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

पटना : धूमधाम से मनाई गई रोट्रैक्ट रोजी रिवर्टर्स की इंस्टालेशन सेरेमनी

पटना | अनूप नारायण :
रोट्रैक्ट रोजी रिवर्टर्स की इंस्टालेशन सेरेमनी बुधवार को बड़े ही धूमधाम से टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में मनाई गई । कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि रोट्रैक्ट के नवनिर्वाचित डीडीआर राहुल राजगरिया, क्लब की अध्यक्ष सुश्री अनीता सिन्हा व सचिव प्रियंका सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि राहुल राजगरिया ने नए रोट्रैक्ट ग्रुप को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्हें समाज सेवा में सतत प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा दी ।
मौके पर उपस्थित क्लब की अध्यक्ष अनीता सिन्हा ने गत महीने में किये गए कार्यों का विवरण दिया साथ ही भविष्य में किये जाने वाले कार्यों का भी उल्लेख्य किया । वहीं सचिव प्रियंका सिन्हा ने समारोह में लोगों को ब्रेस्ट कैंसर व सरवाएकल कैंसर जैसे बिमारिओं के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में रोटरी आर्यन्स ऑफ़ पटना के अध्यक्ष डॉ। विनीश निरंजनए जेपीपी रोटेरियन राजीव भार्गव, पीपी रोटेरियन रवि भार्गव, रोजी रिवर्टर्स ग्रुप की संस्थापक शिवानी भार्गव, सह संस्थापक संजू, उपाध्यक्ष सुप्रिया, सदस्य पूजा, शक्ति, रूपम, ईशा, पूर्णिमा आदि उपस्थित थीं ।

Responsive Advertisement