मनोरंजन | अनूप नारायण :
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की युवा और खूबसूरत अभिनेत्री निशा दुबे का आज जन्मदिन है। साल के इस स्पेशल दिन को निशा दुबे ने बेहद सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने मुंबई के कई मंदिरों में देवी – देवताओं के दर्शन किये और पूजा – अर्चना की। फिर निशा ने गरीब बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उनके बीच मिठाईयां व गिफ्ट बांटे। इधर, निशा के जन्मदिन पर उनको उनके फैंस और चाहने वालों ने भी ब्लेसिंग दिया और उनकी जीवन में खुशहाली की कामना भी की।

बाद में निशा दुबे ने सबको धन्यवाद देते हुए उनके स्पेशल दिन को खास बनाने के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह मैंने इस बार भी अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की शुरूआत मंदिरों में मत्था टेक कर किया, क्योंकि मुझे ईश्वर पर असीम भरोसा है। साथ ही मैं अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों, अपने फैंस और अपनी फैमली मेंबर्स का भी शुक्रिया अदा करती हूं, जो हर सुख दुख में मुझे सपोर्ट करते हैं और आज मेरे जन्मदिन पर मुझे शुभकामनाएं भेजी हैं।
आपको बता दें कि निशा दुबे जल्द ही कई फिल्म में नजर आने वाली है। उन फिल्मों में से एक है एस एस सी डिजिटल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘बनारसी पहलवान’, जिस के प्रोड्यूसर अशोक गोस्वामी और को-प्रोड्यूसर संजय यादव हैं। इस फिल्म को लेकर निशा को बेहद उम्मीदें हैं। इसमें उनके साथ संजय मलिक, सुनील छोटुआ, गिरिश शर्मा, सन्नी सिंह,धर्मेंद्र अर्पण, सुरेश राजभर, बालेश्वर सिंह,अयाज खान, सी पी भट्ट जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।