अलीगंज : बारिश नहीं होने से सुख रही है धान की मोरी, खेतों में पड़ा दरार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

अलीगंज : बारिश नहीं होने से सुख रही है धान की मोरी, खेतों में पड़ा दरार

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड में बारिश नही होने से अब धान के मोरी सुखने लगे हैं। खेतों में दरार आ गयी है। किसानों को अब भविष्य की चिंता सताने लगी है। 


किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि किसान दो वर्षों से सुखाड की चपेट है। किसान इस बार महंगा धान का बीज लेकर धान का मोरी अपने खेतों में गिराया, लेकिन बारिश नही होने से अब किसानों को धान का बिचडा बचाने में पसीना छुट रहा है। किसान शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने बताया कि इस बार प्रखंड में पीने के पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। इन्द्र भगवान की बेरूखी के कारण प्रखंड में अब किसानों की बेचैनी बढ़ गई है, और सुखाड की आशंका सताने लगी है। किसान राजनंदन सिंह कहते हैं कि किसान कर्ज के बोझ से दबते जा रहे हैं। सरकारी सुविधा किसानों तक पहुंचने में धीमी पड़ जाती है। बारिश नहीं पड़ने से धान की मोरी खेतों में सुखने लगे हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के माथे पर चिंता की रेखा बढ़ने लगी है।

Post Top Ad -