दागदार छवि वाले दरोगा और इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, 31 जुलाई से पहले छीन जाएगा थानेदार का पद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

दागदार छवि वाले दरोगा और इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, 31 जुलाई से पहले छीन जाएगा थानेदार का पद

पटना [इनपुट डेस्क] :
दागदार छवि वाले दरोगा और इंस्पेक्टर अब थानेदार नहीं रहेंगे. सरकार के तय मापदंड के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश दिया गया है कि 31 जुलाई से पहले सभी दागदार छवि वाले पुलिस अधिकारी जो थानेदार या अंचल निरीक्षक के पद पर तैनात हैं उन्हें हटा दिया जाएगा.
बता दें कि गृह विभाग ने कुछ समय पहले ही यह आदेश जारी किया था कि थानेदार और अंचल निरीक्षक के पद पर दागेदार पुलिस अधिकारी को तैनात नहीं किया जा सकता है.
सरकार के मापदंड के अनुसार न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध या किसी कांड में पुलिस द्वारा अभियुक्त बनाए गए अधिकारी को थानेदार और अंचल निरीक्षक नहीं बनाया जा सकता है. इसके साथ ही महिलाओं के सात दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार और अभिरक्षा में हिंसा मामले में भी दोषी पुलीस अधिकारियों को भी इस लिस्ट में रखा गया है. वैसे पुलिस वाले जिन पर विभागीय कार्रवाई के बाद तीन दिन यो इससे अधिक की सजा मिली है या विभागीय कार्रवाई लंबित है उन्हें भी इस लिस्ट में रखा गया है.

Responsive Advertisement