अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के दरखा पंचायत में एक ऐसी विद्यालय है। जहां वर्ग 1 से 5 तक की पढ़ाई की सरकार ने व्यवस्था कर रखी है। विद्यालय भवन भी आलीशान बना हुआ है।लेकिन विद्यालय में कुल बच्चों की संख्या सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
प्रखंड के नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. कमरुद्दीन अंसारी ने बुधवार को जब विद्यालय के औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो कुल बच्चों की नामांकन देख हैरान रह गये। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक पदस्थापित हैं, और कुल 12 बच्चे ही वर्ग एक से पंचम तक नामांकित हैं। बता दें कि प्रखंड में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां बच्चों की संख्या अधिक है, और वहाँ शिक्षकों की घोर कमी है। इस विद्यालय में माञ 12 बच्चे पर ही विद्यालय संचालन किया जा रहा है। जबकि इस गांव में दो और विद्यालय वभी संचालित है। बीईओ ने बताया कि विद्यालय भवन भी बना हुआ है, और कई महीनों से बच्चों को मिलने वाली दोपहर का भोजन भी बंद है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. कमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि मैं कुछ दिन ही पहले आया हूं। आज विद्यालय के औचक निरीक्षण में मात्रा 12 बच्चे नामांकित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यहां मिड-डे-मील का भी टोटा है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जिला के अधिकारियों को दिया जाएगा। बता दें कि 12 जुलाई को भी प्रखंड साधन सेवी प्रजीत कुमार ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया था। जिसमें विद्यालय बंद पाया गया था।