पटना के ए.एन. कॉलेज में हुआ योग शिविर, हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 जून 2019

पटना के ए.एन. कॉलेज में हुआ योग शिविर, हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा


पटना | अनूप नारायण :
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर Narulas' & Co. और रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल के सौजन्य से ए. न. कॉलेज के प्रागण में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहा हर उम्र के लोगों ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुंगेर योग विद्यापीठ से आये योग गुरु श्री रितेश मिश्रा ने लोगो को योग कराया और उससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को बताया।


 सबसे पहले योग दिवस का शुभारंभ प्रोग्राम में आये हुए चीफ गेस्ट डॉ. एस. के. सिंह, एम.डी., रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल, गेस्ट ऑफ़ हॉनर ए.न. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस.पी. शाही, Narulas' & Co. की एम.डी. सुश्री शिखा नरूला, योग गुरु श्री रितेश मिश्रा,बिहार कला श्री सम्मान विजेता सुश्रीनिहारिका कृष्णा, डॉ. विवेक कुमार, मेजर विकार सिंह ने संयुक्त रूप से डीप प्रजलित किया। डॉ. एस. के. सिंह, एम.डी., रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल ने आये हुए सभी लोगो से सम्बोधन करते हुए योग को डेली दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया ।

 इस अवसर पर रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल के द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जहाँ लोगों ने अपना एवं अपने परिवार के लोगों का मुफ्त जांच कराया।
प्रोग्राम के समापन पर Narulas' & Co. की निदेशिका सुश्री शिखा नरूला ने आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया तथा पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेशन से नवाज़ा और प्रोग्राम को सफल बनाने में विशेष रूप से सहयोग के लिए श्री आशीष चंद्रा, निदेशक बुक माय मील, श्री रौनक गर्ग और श्री अभषेक सिंह, ओनर फ़िटनेस्ट जिम को धन्यवाद दिया। इस प्रोग्राम में मंच का साझा एंकर शिखा ने किया अथवा काजल, पल्लवी और हेमलता ने प्रोग्राम में कोर्डिनेशन का काम किया तथा दीपक कुमार ने प्रोग्राम के मैनेजमेंट का काम किया।


Responsive Advertisement