बिहार-झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई "काजल", दर्शकों ने बताया - ब्लॉकबस्टर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 जून 2019

बिहार-झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई "काजल", दर्शकों ने बताया - ब्लॉकबस्टर


मनोरंजन | अनूप नारायण :
ए आर डिजिटल इंटरटेमेंट प्रस्‍तुत सिजलिंग काजल यादव और अभिनेता आदित्‍य मोहन की भोजपुरी फ़िल्म 'काजल' की दस्तक आज बिहार और झारखंड के सिनेमा घरों में ही चुकी है। महिला सशक्तिकरण की कहानी वाली यह फ़िल्म दर्शकों को भी बेहद पसंद आ रही है। इस फ़िल्म के सभी शोज हॉउसफुल चल रहे हैं। वहीं फ़िल्म देख कर बाहर आये दर्शकों ने फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्हें फ़िल्म बेहद पसंद आ रही है। फ़िल्म को देखने के लिए महिला दर्शकों की संख्या बढ़ी है। फ़िल्म में काजल के किरदार को बेहद पसंद किया जा रहा है, तो आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के साथ आदित्य मोहन के काम की भी सराहना दर्शकों ने की है।
वहीं, फ़िल्म क्रिटीक का कहना है कि ब्रज भूषण ने एक बेहतरीन फ़िल्म भोजपुरी इंडस्ट्री को दी है। इसमें कई ऐसी चीजें हैं, जो फ़िल्म देखने के बाद लोगों को प्रभावित करती है। उन्होंने लीक से हटकर एक शानदार फ़िल्म बनाई है और अपने कलाकारों से अभिनय भी बखूबी कराया है। फ़िल्म की कहानी काजल यादव के किरदार के आस पास है। उसे आदित्य मोहन से प्यार होता है। उसके बाद उनके सम्बन्धों में दरार आते हैं और फिर ऐसी कई चीजें होती है कि काजल उससे अलग हो जाती है। बात यहीं नहीं रुकती, क्लाइमेक्स में काजल कोर्ट में वकील के रूप में अपना मुकदमा खुद लड़ती नज़र आती है, जो शानदार है। फ़िल्म पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरपूर है। गाने बेहद अच्छे और कर्णप्रिय हैं। फ़िल्म कहीं से भी स्लो नहीं है और पूरी तरह से अश्लीलता से दूर है। डायलॉग भी मजेदार हैं। इस फ़िल्म को देख कर कहा जा सकता है कि ब्रज भूषण जैसे निर्देशक ही ऐसी फिल्में बना सकते है। यही वजह है दर्शकों में फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साह है।
वहीं, निर्देशक ब्रज भूषण ने भी फ़िल्म के पहले दिन के रेस्पांस पर दर्शकों का आभार जताया और अपील की कि वे और भी लोगों को इस फ़िल्म को देखने के लिए बुलाएं। उन्होंने कहा कि बिहार में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चे की मौत हो चुकी है। इसलिए हमने फैसला किया है कि फ़िल्म की कमाई का 10% उन बच्चों के परिजनों को दें। इसलिए भी हम आपसे कहना चाहते हैं कि आपका मनोरजन किसी के लिए मदद भी साबित हो सकता है। तो पूरे परिवार के साथ आकर फ़िल्म देखें और अपनी प्रतिक्रिया भी दें।
आपको बता दें कि फिल्‍म ‘काजल’ के निर्माता अदील अहमद और स‍ह निर्माता अब्‍दुल्‍ला अहमद हैं और पीआरओ संजय भूषण पटियाला है। फिल्म में काजल यादव, आदित्‍य मोहन, हर्षित के साथ अयाज खान, अनूप अरोरा, पुष्‍पा शुक्‍ला, शम्‍स आगाज, उदय श्रीवास्‍तव, दिलीप सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म की कहानी खुद ब्रज भूषण ने लिखी है। डीओपी त्रिलोकी चौधरी, संगीत एस कुमार, गीतकार एस कुमार, रंजू सिन्हा फणीन्द्र राव व संतोष उत्पाती हैं और इ पी शम्‍स का है। कोरियोग्राफर रामदेवन का है और संकलन गोविंद दुबे ने किया है।

Responsive Advertisement