खुशखबरी ! सत्र 2018-19 के 5वीं या 8वीं में फेल व अब्सेंट छात्र पुनः दे पाएंगे परीक्षा, देखिये रूटीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 जून 2019

खुशखबरी ! सत्र 2018-19 के 5वीं या 8वीं में फेल व अब्सेंट छात्र पुनः दे पाएंगे परीक्षा, देखिये रूटीन

【न्यूज़ डेस्क | गणेश कुमार सिंह】 :-
शैक्षणिक सत्र (2018-19) के 5वीं एवं 8वीं में फेल व अब्सेंट बच्चों के लिए एक खुशखबरी है। राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राम्भिक विद्यालय में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा मार्च 2019 में कराई गई थी। इस परीक्षा में फेल एवं अनुपस्थित छात्र-छात्रा पुनः परीक्षा दे सकते हैं।

उक्त सूचना बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्रांक QUALITY/68/2018-19/3791 के माध्यम से प्रसंग- परिषद का पत्रांक 2581 दिनांक 06/04/2019 एवं पत्रांक 1641 दिनांक 06/03/2019 के आधार पर दिया है।
उन्होंने प्रसंगाधीन पत्र के आलोक में बताया कि बिहार राज्य के बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा संसोधन नियमावली का अनुपालन करते हुए मार्च में परीक्षा सम्पन्न कराया गया था। उस परीक्षा में अब्सेन्ट एवं फ़ेल बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है। जिसकी विशेष शिक्षण कराया जा रहा है एवं वार्षिक परीक्षा का पुनः आयोजन 8 -11 जुलाई को किया जाएगा। प्रधानाध्यापक विद्यालय संचालन के साथ-साथ परीक्षा संचालन का प्रबंध करेंगे।

~~~~~~~~~ 【कार्यक्रम】 ~~~~~~~~~~
दिनांक    -        प्रथम पाली    -      द्वितीय पाली
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
08/07/2019  ◆  हिंदी / उर्दू      ◆    अंग्रेजी
09/07/2019  ◆   गणित   ◆   पर्यावरण /सामाजिक विज्ञान
10/07/2019  ◆   विज्ञान (VIII)  ◆  संस्कृत (VIII)
11/07/2019   ◆   राष्ट्रभाषा हिन्दी -सह- शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन

Responsive Advertisement