अलीगंज : कैलाश डैम में नहा रहा था युवक, डुबने से हो गयी मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 21 जून 2019

अलीगंज : कैलाश डैम में नहा रहा था युवक, डुबने से हो गयी मौत

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत पुरसंडा पंचायत स्थित कैलाश डैम में नहाने के क्रम में राजेंद्र महतो के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की पानी में डुबने से मौत हो गया।


जानकारी के अनुसार, घोघी बरियापुर (धरहरा- कजरा)  निवासी  राजेंद्र महतो अपने परिवार के साथ औलिया बाबा के मजार पर खसी की बलि देने व पुजा करने आये थे। उनका पुत्र सुजीत नहाने डैम में नहाने गया था, और वह गहराई में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गया। परिजनों ने बताया कि बोलकर गया था कि नहाकर आते हैं और साथ में भी तीन चार लोग किनारे में लोटा से नहाने लगे और सुजीत पानी कुदकर डुबकी लगाई। लेकिन देर होने पर भी वह उपर नहीं आया तो लोगों को शंका हुई और हल्ला करने लगे, और झगर से फिर शव को निकाला गया। शव को सिकंदरा पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है।

Post Top Ad -