चौरा हॉल्ट पर टिकट के लिए यात्रियों ने किया हंगामा, बन्द रहता है काउंटर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 17 मई 2019

चौरा हॉल्ट पर टिकट के लिए यात्रियों ने किया हंगामा, बन्द रहता है काउंटर

【News Desk | भीमराज / अभिषेक】:-

दानापुर जोन में अंतर्गत गिद्धौऱ रेलवे स्टेशन के कुछ ही दूरी पर स्थित चौरा ब्लॉक हॉल्ट बहुत ही लचर एवं लाचार स्थिति में है। शुक्रवार को टिकट खिड़की बंद पाए जाने पर दर्जनों यात्रियों ने एकजुट होकर प्लेटफार्म पर ही जमकर हंगामा किया।


 जानकारी के मुताबिक, दोपहर में 63573 जसीडीह-क्यूल मेमू सवारी गाड़ी एवं 63316 गया-झाझा मेमू सवारी गाड़ी के आने की सूचना हॉल्ट पर हो गई लेकिन सवारी गाड़ी की खबर होने के बाद भी टिकट काउंटर नहीं खुला जिसके कारण कई यात्रियों ने हंगामा किया।


 वहीं लाचार होकर यात्री बिना टिकट यात्रा करने को ही मजबूर हो गए। अक्सर टिकट काउंटर बैंड रहने से रेलवे विभाग को लाखों का नुकसान भी सहना पड़ रहा है।
   बता दे,  बीते 28 अप्रैल को भी इस हॉल्ट पर टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। फिर अचानक शुक्रवार को टिकट काटने की मनमानी को लेकर यात्री पुनः उग्र हो गए और हंगामा कर दिया।

◆ सम्बंधित ख़बर - यहाँ क्लिक  कर पढ़ें

विदित हो इस हॉल्ट  सुविधाओं का घोर अभाव है यहां पर लोगों को ठेकेदार के माध्यम से टिकट दी जाती है जबकि इस हॉल्ट पर लंबी दूरी का टिकट भी उपलब्ध नहीं रहती है जिसके अक्सर रेल कर्मियों के साथ बकझक होते रहती है।
वहीं ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर देव कुमार गुप्ता से पूछा गया उन्होंने बताया कि टिकट काउंटर  पर टिकट उपलब्ध नहीं रहने के कारण टिकट काउंटर बंद है। वरीय अधिकारी को भी सूचित किया गया है। जल्द ही समाधान होगा।

Responsive Advertisement