अलीगंज : राजस्व कर्मचारी नहीं काट रहे रसीद , परेशानी में है आमजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 17 मई 2019

अलीगंज : राजस्व कर्मचारी नहीं काट रहे रसीद , परेशानी में है आमजन


【अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

प्रखंड के अलीगंज अंचल में राजस्व कचहरी में रैयतो की रसीद नही काटा जा रहा है, लिहाज़ा राजस्व कचहरी से रैयत किसान रोज निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं। जहां एक ओर सरकार राजस्व लगान वसुली पर प्रतिदिन जोर दे रही है, वहीं राजस्व कर्मचारी की मनमानी से लगान रसीद नहीं काटा जा रहा है।



किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा बताते हैं कि राजस्व कचहरी में बिचौलिया हावी है। अलीगंज अंचल कचहरी में कर्मचारी नहीं बिचौलिया ही रसीद काटता है। राजस्व कर्मचारी अपनी सारी जिम्मेदारी बिचौलिया के हाथ सौंप रखा है। अगर देखना हो तो आप किसी दिन भी लगान रसीद कटाने के बहाने कचहरी पहुंच जाएं।
बता दें कि, पंजी टु जमीन की महत्वपूर्ण कागजात होती है, और गैर सरकारी आदमी के जिम्मे सौंपना गलत बात है। किसी द्वारा कभी भी छेड़ छाड से इंकार ननहीं किया जा सकता है।पूर्व ऐसी कई घटना घटित हो चुकी है, लेकिन फिर भी अधिकारियों की ध्यान इस ओर नही।
किसान परेमन साह, गरीब यादव, धर्मेन्द्र कुमार, राजीव सिंह आदि ने बताया कि महीनों दिन से  राजस्व कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं। रसीद कटाने के लिए कर्मचारी जून महीने के बाद का समय बता रहा है। जबकि बिचौलिया द्वारा नजायज राशि लेकर कुछ किसानों की रसीद काट दी गयी है।
बता दें कि राजस्व कर्मचारी का दर्शन सप्ताह में एक या दो दिन बड़ी मुश्किल से ही दर्शन हो पाता है। बाकी दिनभर बिचौलिया इनके कार्यालय पर अपना अड्डा जमाए रखते हैं।
इस बाबत जब gidhaur.com ने एडीएम से बात की तब उन्होंने कहा कि उक्त आशय की जानकारी उन्हें मिली है। लोगों ने शिकायत भी की। जांचोप्रान्त राजस्व कर्मचारी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावे किसान अब ऑनलाइन रसीद भी कटवा सकते हैं ।

Responsive Advertisement