अलीगंज : नासूर बना जाम, फुटपाथी दुकानदार के अतिक्रमण से जकड़ रहा बाज़ार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 17 मई 2019

अलीगंज : नासूर बना जाम, फुटपाथी दुकानदार के अतिक्रमण से जकड़ रहा बाज़ार


【अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अलीगंज बाजार में जाम नासूर का रूप ले रहा है। प्रतिदिन घंटों सड़कों पर सैकड़ों वाहन जाम से रेंगते नजर आती है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार जाम में फंसी रहती है।
इसी रास्ते से नवादा -जमुई -शेखपुरा व लखीसराय जाने का भी मुख्य मार्ग है, जिससे वाहनों की ज्यादा संख्या में आवागमन होता है।

शादी ब्याह का समय रहने के कारण बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रहती है।अलीगंज बाजार के मुख्य मार्ग पर ही फुटपाथी दुकानें भी सजती हैं, जिससे दुकानदार द्वारा सड़कों को अतिक्रमण कर लिया गया है। जाम रहने से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अलीगंज बाजार अतिक्रमण से जकड़ता जा रहा है। अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन के द्वारा दुकानदारों को नोटिस के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई कारवाई नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग इस भीषम गर्मी में जाम से बेहाल हो रहे हैं। प्रतिदिन पुलिस प्रशासन की भी वाहनों को इस समस्या से जुझना पड़ता है, फिर भी प्रशासन मुक दर्शक बनी हुई है। जबकि अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट ने भी सख्त निर्देश दे रखा है। लोगों ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Responsive Advertisement