चौरा हॉल्ट पर दूर स्टेशनों के टिकट उपलब्ध नहीं, यात्रियों ने किया हंगामा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 28 अप्रैल 2019

चौरा हॉल्ट पर दूर स्टेशनों के टिकट उपलब्ध नहीं, यात्रियों ने किया हंगामा


【gidhaur.com | भीमराज】 Edited by- Abhishek.:-
एक ओर जहां मौजूदा सरकार रेलवे में सुविधाओं के विस्तार को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दानापुर जोन में अंतर्गत गिद्धौऱ रेलवे स्टेशन के कुछ ही दूरी पर स्थित चौरा ब्लॉक हॉल्ट की हालत बहुत ही लचर है।
आलम ये है कि, जमुई-झाझा मुख्य रेलमार्ग पर स्थित चौरा हॉल्ट में लंबी दूरी के स्टेशनों का टिकट भी उपलब्ध नहीं है। इसी को लेकर रविवार की सुबह तकरीबन 9 बजे लगभग 50 यात्रियों ने हॉल्ट पर ही जमकर हंगामा किया।  मौके पर यात्रियों को ए.एस.एम. ने समझा-बुझाकर आक्रोशित यात्रियों को शांत किया। 

जानकारी के मुताबिक, मूलभूत सुविधाओं के घोर अभाव से जूझने वाले चौरा हॉल्ट पर यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चौरा रेलवे हॉल्ट से रोजाना सफर करने वाले यात्री बताते हैं कि, चौरा हॉल्ट में यात्रियों को टिकट खिड़की पर लंबी दूरी की ट्रेन की टिकट नहीं मिलती है, जिसके कारण आए दिन रेलवे कर्मियों से इनकी बकझक होते रहती है। ठेकेदार के माध्यम से इस हॉल्ट पर  टिकट मिलता है जिसके कारण इस हॉल्ट पर लखीसराय, किउल, झाझा जमुई आदि आसपास स्टेशनों को छोड़कर अन्य स्टेशनों का टिकट नहीं मिलता है। लिहाज़ा, कई यात्री बिना टिकट ही यात्रा करने को मजबूर हैं। इससे रेलवे को लाखों का नुकसान भी हो रहा है।
बताते चलें कि जमुई- झाझा रेल मार्ग स्थित चौरा हॉल्ट ऐसा हॉल्ट है जहां आज भी पुराने जमाने के टिकट लोगों को ठेकेदार के माध्यम से दी जाती है जो रतनपुर, चौरा,कुंधुर समेत दर्जनों गांव के लोगों को पुराने जमाने के टिकट से रूबरू करवा रहा है। आज के डिजिटल जमाने में शायद ही कहीं खाकी रंग की पंच टिकट देखने को मिले पर चौरा रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों को गत्ते की पुराने जमाने में मिलने वाली टिकट ही दी जाती है।
वहीं चौरा ब्लॉक हॉल्ट के ए एस एम डी के गुप्ता ने बताया कि टिकट कॉन्ट्रैक्टर के पास टिकट उपलब्ध नहीं रहने के कारण इस हॉल्ट पर लंबी दूरी की टिकट नहीं है  जबकि इस समस्या से संबंधित सूचना कमर्शियल कंट्रोल को दे दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा ।
विदित हो, चौरा रेलवे हॉल्ट से प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में रोजाना यात्री सफर करते हैं। हर वर्ष लाखों का राजस्व देने वला ये रेलवे हॉल्ट आज भी अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

Responsive Advertisement