जमुई : भागवत कथा में राम विवाह और राम दरबार का हुआ मंचन, भक्तिलीन हुए श्रद्धालु - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 21 मई 2019

जमुई : भागवत कथा में राम विवाह और राम दरबार का हुआ मंचन, भक्तिलीन हुए श्रद्धालु

#Day-4

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

जमुई स्थित श्री लक्ष्मी नरसिंह हरि मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय भागवत कथा के विधिवत 4 दिन पूरे हुए। श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के चतुर्थ दिवस को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के चरित्र का वर्णन कर श्रद्धालुओं में भक्ति के भाव को भरने का प्रयास किया गया। 

अनुष्ठान के चौथे दिन जयपुर (राजस्थान) से पधारे व्यास पंडित चिरंजीवी जी महाराज के द्वारा विश्व शांति एवं प्रेम की नीति के प्रयोग पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। वहीं दिल्ली की दक्षिणेश्वर नृत्य नाटिका टीम ने राम विवाह और राम दरबार का मंचन किया। इस क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के विभिन्न भक्ति गीतों पर भक्त हनुमान ने नृत्य किया। तत्पश्चात इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान सह मंदिर के निर्माणकर्ता अधिवक्ता अमित कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी रचना शर्मा ने वासुदेव एवं यशोदा मैया का भेश-भूषा धारण कर उनकी भूमिका में भगवान श्री कृष्ण का जीवंत रूप दिखाया। 



वासुदेव की भूमिका निभा रहे अधिवक्ता अमित कुमार ने स्वयं को जंजीरों में जकड़े हुए सिर पर भगवान श्री कृष्ण के प्रतिरूप बच्चे को टोकरी में लेकर यमुना को पार किया। इस दौरान दृश्य का लाभ उठा रहे सैंकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बधाइयां स्वरूप मक्खन मिश्री से मुँह मीठा कराया गया। बच्चों के बीच चॉकलेट, खिलौने एवं वस्त्र का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धापूर्वक सभी ने ग्रहण किया।

यहां बता दें कि, 15 मई से शुरू हुए श्रीलक्ष्मी नरसिंह हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 3 दिनों तक और चलेंगी। इसके बाद 24 मई को महाप्रसाद भंडारे के बाद इस अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।
इस अनुष्ठान का लाभ उठाने जिले के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। कथा स्थल पर सैंकड़ों की तादाद में पहुंचकर यहाँ बहने वाली भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।

Post Top Ad -