गिद्धौर : महायज्ञ से पूर्व निकाली जाएगी कलश यात्रा, 500 लोग होंगे शामिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

गिद्धौर : महायज्ञ से पूर्व निकाली जाएगी कलश यात्रा, 500 लोग होंगे शामिल


गिद्धौऱ (न्यूज़ डेस्क):-
गिद्धौर के ऐतिहासिक माँ त्रिपुर सुन्दरी मंदिर के प्रांगण में अखंड त्रिरात्री सीताराम धुन महायज्ञ समारोह का आयोजन आगामी 15 अप्रैल को किया जा रहा है।

इस संदर्भ में आयोजन समिति के मनीष कुमार रावत बताते हैं कि  सबसे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 400-500 लोग भाग लेंगे। यह कलश यात्रा प्रखंड के सभी गलियों में घूमते हुए दुर्गा मंदिर घाट तक पहुंचेंगे फिर वहां से घूमने के बाद पुनः  त्रिपुर सुंदरी मंदिर प्रांगण पहुंचकर भव्य महायज्ञ  का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 18 अप्रैल को चतुर्दशी-पूर्णिमा को होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों-कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात तैयारियां की जा रही हैं।

Responsive Advertisement