गिद्धौर : विधिवत मनाई गई रामनवमी, कई जगहों पर हुआ ध्वजरोहण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

गिद्धौर : विधिवत मनाई गई रामनवमी, कई जगहों पर हुआ ध्वजरोहण

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-
सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार रामनवमी का रंग गिद्धौर पर चढ़ने लगा है। पर्व को लेकर गिद्धौर के कई जगहों पर ध्वजा लहराया गया वहीं भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।


मान्यताओं के अनुसार, असुरों के राजा रावण को संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सांतवा अवतार लिया था। चैत्र मास की नवमीं को अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्‍‌नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म दिवस को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा है।
बता दें, गिद्धौऱ के कुछ हिस्सों में शनिवार को तो कहीं कहीं रविवार को भी रामनवमी मनाये जाने की खबर है। रामनवमी के विशेष उत्सव गिद्धौऱ प्रखंड के धोबघट में देखा जा रहा है। इसके अलावे पूरे गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व आस्था और विश्वास के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है।

Responsive Advertisement