अलीगंज : वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाई गई रामनवमी


अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

रामनवमी को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव में शनिवार को रामनवमी पूजा के साथ भगवान महावीर की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया। लोग बताते हैं कि भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की चैत्र मास के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को समारोह पूर्वक त्योहार मनाया जाता है। अपने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रिय भक्त हनुमान के नाम ध्वजारोहण किया जाता है। प्रखंड के विभिन्न गांव में लोगों द्वारा देर रात तक अपने-अपने घरों में भगवान महावीर की लाल पताका का ध्वजा रोहण किया।
Previous Post Next Post