गिद्धौर : MCV के प्राचार्य व शिक्षकों की सैलरी पर लगी रोक, जानिए क्यूँ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

गिद्धौर : MCV के प्राचार्य व शिक्षकों की सैलरी पर लगी रोक, जानिए क्यूँ



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

शिक्षा में अनियमितता और कुव्यवस्था को लेकर अपवाद में रहने वाला गिद्धौऱ के म.च.विद्यामंदिर में कार्यरत शिक्षकों पर गाज गिरी है। 

संबंधित खबर - यहाँ क्लिक करें

दरअसल, पिछले दिनों गुरुवार को उक्त विद्यालय का सहसा निरीक्षण करने पहुंचे डीईओ विजय कुमार हिमांशु ने दर्जन भर शिक्षकों को अकारण गैरहाजिर पाया, साथ ही विद्यालय के एजुकेशन सिस्टम पर भी लापरवाही पाई गई थी। इस दौरान विद्यालय एच एम के प्रति डीईओ का मिजाज कड़क देखा गया था।
इस दौरान अकारण गैरहाज़िर पाए गए इन शिक्षकों की सैलरी को अगले आदेश तक स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया जा चुका है। इनके अलावे म.च.विद्यामंदिर गिद्धौर के प्रभारी प्राचार्य मो. मंजूर आलम से भी 48 घंटों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
विभागीय निर्देश के अनुसार, ससमय स्पष्टीकरण न देने पर निलंबन की अनुसंशा करने की कार्रवाई (प्रपत्र-क) की जाएगी। वहीं स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक इन शिक्षकों के अलावे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो.मंज़ूर आलम का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है।
पाठकों को बताते चलें इस सहसा निरीक्षण के दौरान डीईओ श्री हिमांशु ने विद्यालय के शिक्षण तंत्र पर असंतोष जाहिर करते हुए सख्त कदम उठाया था।

Responsive Advertisement