अलीगंज : जर्जर तार पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, पावर ग्रीड पहुंचकर सप्लाई किया बंद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

अलीगंज : जर्जर तार पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, पावर ग्रीड पहुंचकर सप्लाई किया बंद

【अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

विद्युत विभाग के कर्मचारी की लापरवाही से आजिज होकर इस्लामनगर के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर पावर सब स्टेशन पहुंचकर आक्रोशित हो गये,और पावर ग्रीड में कार्यरत कर्मियों व मानव बल को कब्जे  में लेकर प्रखंड में विद्युत आपूर्ति को बंद करा दिया। इसके बाद वहां कार्यर सभी कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तार बदलने की मांग हमलोग पिछले कुछ वर्षों से कर रहे हैं।


जर्जर तार में ही 11000 एवं अन्य विद्युत करंट आपूर्ति किया जा रहा है, जिससे कई बार लोगों को करंट लग चूका है। इसके अलावे पूर्व में दो लोगों की तार टुटकर गिरने से मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद जर्जर तार नहीं बदला जा सका है। ग्रामीणों ने बताया कि इस्लामनगर गांव की ओर गया तार काफी जर्जर है। प्रखंड से लेकर जिला तक शिकायत भी की गई है। कई जगहों पर तार में दिन रात स्पार्क होते रहता है। इस दौरान कई बार तार टूटकर कई बार सड़कों व रास्ते पर गिर चूका है। फिर भी आज तक आश्वासन ही मिलता रहा लेकिन तार बदला नही जा सका। जिससे सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला -पुरूष आग बबूला होकर पावर ग्रिड पहुंचे और आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सभी कर्मचारी को पावर स्टेशन से बाहर कर विद्युत आपूर्ति बंद कर गेट में तालाबंदी कर दी।


इस मामले को लेकर लगभग एक घंटा प्रखंड के सभी फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत कर्मियों की सूचना पर चंद्रदीप पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शान्त कराया। विद्युत कनीय अभियंता आभा कुमारी के द्वारा जल्द ही तार बदलने की बात पर ग्रामीण सहमत हुए । उन्होंने बताया कि कुछ फीडर में तार बदला गया है। शेष जगहों पर तार बदलने का काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी पुराने तार बदल दिए जाएंगे।
यहां पाठकों को बता दें कि, वर्तमान में  प्रखंड के अधिकांश जगहों पर पुराने तार से ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

Responsive Advertisement