गंगरा : पुलवामा के शहीदों के सम्मान में ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

गंगरा : पुलवामा के शहीदों के सम्मान में ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

कैंडल मार्च के उपरांत गंगरा चौक पर जन आक्रोश सभा का आयोजन रखा गया...

गंगरा/गिद्धौर (सुशांत सिन्हा) :

बाबा कोकिलचंद विचार मंच के बैनर तले गंगरा ग्राम वासियों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सपूतों के प्रति सम्मान में एकजुट होकर श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा कोकिलचंद मंदिर परिसर से हुई, जहाँ से बजरंगबली मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला गया.
इस अवसर पर सभा में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उपस्थित जनसमूह ने शहीदों के प्रति समर्पण भाव प्रकट किया.

वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थी. बच्चों ने भी वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन कर वीर शहीद अमर रहे का नारा लगाया. कार्यक्रम में युवक-युवतियां, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने भी भाग लिया.
कैंडल मार्च के उपरांत गंगरा चौक पर जन आक्रोश सभा का आयोजन रखा गया. सभा में मंच संचालन अभय कुमार पांडेय ने किया. जिसकी अध्यक्षता बाबा कोकिलचंद विचार मंच के संयोजक चुनचुन कुमार ने की.
जनसभा को युवा नेता कल्याण सिंह ने संबोधित किया. इस दौरान उपस्थित युवाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक वीर शहीद अमर रहे, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ के नारे लगाते रहे. इसके बाद गंगरा चौक पर ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया.
इस अवसर पर कार्यक्रम में राजेश सिंह, संतोष सिंह, सुबोध सिंह, चंदन कुमार, गुंजन कुमार, सुनील सिंह, उमाकांत सिंह, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, बीरेंद्र पांडेय, अश्वनी पांडेय, गोपीनाथ पंकज, केदार राम, रजनीश कुमार, मनोज सिंह, रोहित कुमार, निलेश कुमार, बिट्टू कुमार, गोपाल कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद  थे.

Responsive Advertisement