पटना : प्रीलूड इंटरनेशनल एकेडमी के 10वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

पटना : प्रीलूड इंटरनेशनल एकेडमी के 10वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल



पटना (अनूप नारायण) : प्रीलूड इंटरनेशनल एकेडमी के दसवीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर 70 फीट बाईपास पटना में स्कूल के छात्रो ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.


 इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ आई.सी. कुमार, बिहार पेंशनर समाज के महा सचिव रविशंकर सिन्हा एवं वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस पूनम सिकरीवाल और निदेशक वी एस सिकरीवाल ने आगत अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आई सी कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ ही साथ संस्कार भी बच्चों को देना नितांत आवश्यक है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली में बच्चे शिक्षित तो हो जा रहे हैं पर सामाजिकता को भूलते जा रहे हैं। शिक्षा के साथ ही साथ संस्कार का समावेश करने में प्रीलूड इंटरनेशनल स्कूल का प्रयास सराहनीय है। वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही साथ खेल कला संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने में इस विद्यालय का काफी सराहनीय प्रयास है।


आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैशन का जलवा, राधा तेरी चुनरी, बम बम भोले, बद्री की दुल्हनिया, मैं तो रास्ते से जा रहा था, अखियां मिलाऊं कभी अखियां चुराओ, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया, देश रंगीला, तेरी आंखों का काजल, गलती से मिस्टेक समझ लेना जैसे गानों पर बच्चों ने झूमने पर मजबूर कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्या झा, रानी, संस्कृति पांडेय, तनीषा, उत्सव, समृद्धि, उत्कर्ष, अनीश, राजकुमार, अर्पित, पंखुड़ी, काव्या, काजल, आदित्य सिंह, आस्था विश्वास की प्रस्तुति पर सबसे ज्यादा दर्शकों की तालियां बजी। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय के निदेशक वी एस.सिकरीवाल व पूनम सिकरीवाल ने सम्मानित भी किया।

Responsive Advertisement