सिमुलतला में खुला वक्रांगी केन्द्र, गिनीज़ बुक में दर्ज होगा नाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

सिमुलतला में खुला वक्रांगी केन्द्र, गिनीज़ बुक में दर्ज होगा नाम


सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-

सिमुलतला क्षेत्रांतर्गत टेलवा बाजार में वक्रांगी केंद्र का उद्घाटन पंचायत के मुखिया चन्द्रदेव यादव एवं टेलवा ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। वक्रांगी केंद्र के ब्लॉक ऑफिसर  अंकित कुमार ने बताया कि वक्रांगी केंद्र पूरे भारत मे एक साथ लगभग 3500 स्थानों पर खोलकर गिनीज बुक में रिकॉर्ड 7 इलेवन 1150 के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया।

पूरे भारत मे वक्रांगी केंद्र के उद्घाटन का निर्धारित समय 11:07 बजे था। यह भी एक रिकॉर्ड तथ्य है कि यह क्षेत्र पहाड़ों से घिरा है जो नक्सली क्षेत्र में यह एक उपलब्धि के समान है। इस वक्रांगी केंद्र मे एटीएम  के साथ साथ बैंकिंग, सभी  प्रकार के इंश्योरेंस, ई कॉमर्स, ई गवर्नेंस, रेलवे टिकट, बस बुकिंग सेवा, नेट मड्स, बिजली बिल जमा, पानी बिल जमा जैसी सुविधा उपलब्ध है।

वहीं टेलवा पंचायत के मुखिया चन्द्रदेव यादव कहते हैं कि यह वक्रांगी केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। अब लोगों को एटीएम से पैसे निकालने एवं ऑनलाइन कार्यों के लिए झाझा एवं देवघर जाने की आवश्यकता नहीं। केंद्र के संचालन कर्ता दिलीप कुमार एवं संदीप कुमार कहते हैं कि हमारा पूरा प्रयाश रहेगा कि हम ग्रामीणों को सुविधा मुहैया करवा सकें।
मौके पर टेलवा पंचायत समिति अजित कुशवाहा,सरपंच श्री कांत पांडेय,पंच महेन्द्र पांडेय, दीपू पांडेय,ओंकार बर्णवाल के साथ दर्जनों व्यापारी गण मौजूद थे।

Responsive Advertisement