भोजपुरिया रूपहले पर्दे पर छाने को तैयार वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

भोजपुरिया रूपहले पर्दे पर छाने को तैयार वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण


पटना/न्यूज़ डेस्क : प्रतिभा कभी भी मुखर हो सकती है. अगर आपके दिल में कुछ अलग हटकर करने का जुनून हो तो एक न एक दिन आपको मंजिल जरूर मिलते हैं. इस कहावत को वास्तविकता के धरातल पर सत्य कर दिखाया है छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना गांव के निवासी युवा पत्रकार अनूप नारायण सिंह ने. डेढ़ दशक से बिहार की पत्रकारिता में सक्रिय अनुप अब भोजपुरिया पर्दे पर छाने की तैयारी में है. इन दिनों मुंबई में इनकी पहली भोजपुरी फिल्म प्यार होता है दीवाना सनम की शूटिंग चल रही है.

इसमें अनूप विधायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं. मां शांति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म में रोहित यादव गुंजन पंत के साथ-साथ  शुभी शर्मा और वंदना सिंह भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी. फिल्‍म के गीत विनय बिहारी, पवन पांडेय और रामचंद्र सिंह का है. संगीत रंजय बाबला और जे पी बाबा का है. इस फिल्म के अलावा अनूप मन गंगा तन तुलसी भागलपुर के पारो बनारस के चंद्रमुखी, मायाबाजार में भी नजर आने वाले है.


मूल रूप से छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना पंचायत के बरका अरना गांव निवासी अनूप फिलहाल भोजपुरी के नंबर वन चैनल बिग गंगा के  बिहार रिसर्च टीम में हैं. चैनल के कार्यक्रम भोजपुरिया टनाटन में बतौर फिल्म समीक्षक भी इनकी एक सशक्त पहचान टेलीविजन दर्शकों के सामने बनी है. हिंदी दैनिक "आज" से वर्ष 2000 में अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत करने वाले अनूप दैनिक जागरण, ईटीवी बिहार व समकालिन तापमान बिहारी खबर में अपनी सेवा दे चुके हैं. केबीसी का निर्माण करने वाली बिग सेर्नजिक कंपनी की रिर्सच टीम मे भी खोजी पत्रकारिता को एक नया आयाम देने वाले इस युवा पत्रकार ने बिहार को ही अपनी कर्म भूमि बनाया है. सारण हेल्प लाइन के माध्यम से वे सारण प्रमंडल के ग्रामीण इलाको में बिना किसी सरकारी सहायता के स्वास्थ्य और शिक्षा के उठान के लिए भी काम कर रहे है.


इनके पिता बबन प्रसाद सिंह लोयला स्कूल मे शिक्षक रहे है. तीन भाईयों मे सबसे बड़े अनूप के मझले भाई अवनिश पंजाब एण्ड सिंध बैक लुधियाना मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक है. तो छोटे भाई अभिषेक भारतीय जल सेना के तकनीकी कोर मे है. इनकी एक किताब मायाबाजार राजकमल प्रकाशन से आ रही है.

बता दें कि अनूप नारायण गिद्धौर डॉट कॉम के वरिष्ठ पत्रकार हैं. राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों को कलमबद्ध कर अनूप ने गिद्धौर डॉट कॉम को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

Responsive Advertisement