अलीगंज : मानदेय बना प्राकरण, रसोईया संघ ने निकाली प्रतिरोध मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

अलीगंज : मानदेय बना प्राकरण, रसोईया संघ ने निकाली प्रतिरोध मार्च

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अलीगंज बाजार में रसोईया संघ के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिरोध मार्च निकाली गई। जिसका नेतृत्व संघ के जिला सचिव मो. हैदर ने किया जिला सचिव ने कहा कि सरकार के द्वारा विद्यालय में कार्यरत रसोईया दीदी को ऊचित मानदेय नहीं दी जा रही है। जब तक रसोईया को 18000 हजार मानदेय नहीं जाएगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। महेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार रसोईया को एक मजदूर के बराबर भी राशि नही दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बात कर महिलाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रतिरोध मार्च में रसोईया दीदी द्वारा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये गये। रसोईया दीदी को 18 हजार मानदेय देना होगा। नहीं तो स्कूल में खाना नही पकेगी नही बनेगी। उचित मजदूरी दो सहित कई नारे लगाये गये। मौके पर रसोईया संघ प्रखंड सचिव पनमा देवी,सरिता देवी,कविता देवी,रीता देवी,ब्रहमदेव ठाकुर,शबाना खातुन,सरीदा बान सहित बड़ी संख्या में रसोईया उपस्थित थी।

Responsive Advertisement