चकाई : डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई, चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 13 जनवरी 2019

चकाई : डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई, चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास

चकाई (श्याम सिंह तोमर):-

चकाई स्थित एसकेएस हाई स्कूल के प्रांगण में एनआईओएस के तत्वाधान में डीएलएड प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के लिए कार्यशाला आधारित गतिविधियों (डब्ल्यूबीए) का कार्यक्रम पूरा होने के साथ ही अप्रशिक्षित शिक्षकों का द्वितीय वर्ष का समापन होने के बाद विदाई समारोह आयोजित करके विदाई दी गई।


डीएलएड ट्रेनर शालिग्राम राय,नारायण दास,कविता पांडेय,बीरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र यादव को चादर,डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका कंचन कुमारी,उषा कुमारी,अनुराधा कुमारी,रीना कुमारी, रासी पांडेय,रिचा सिन्हा द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया।
 कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे डीएलएड ट्रेनर शिक्षक शालिग्राम राय ने कहा कि एनआईओएस ने एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म दिया.जिसमें हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। कहा कि हम अपने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। बच्चों को केवल शिक्षक ही देश के विकास के लिए पूर्ण रूप से तैयार कर सकते हैं। बीआरपी नारायण दास ने बताया कि सभी प्रशिक्षु शिक्षक नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। प्रशिक्षित शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के लिए तैयार हो चुके हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए एनआईओएस ने अपने 54 दिनों की कक्षा में सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। 



समारोह के सफल संचालन में चंदन केशरी, रूपेश साह, श्रवण रावत, अमर वर्मा, प्रेम कुमार, प्रीतम ठाकुर, रजनीकांत सिन्हा, नेहा कुमारी, शिखा कुमारी,रेशमी कुमारी, स्वाति ठाकुर आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 

Responsive Advertisement