रतनपुर : अभाविप ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती, राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 13 जनवरी 2019

रतनपुर : अभाविप ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती, राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा


[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की रतनपुर इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष सोनू तिवारी ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाला संगठन है। स्वामी विवेकानंद ने कश्मीर से कन्या कुमारी और कटक से अटक तक देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। वहीं गुगुलडीह में भी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर मौजूद शिवम, नीरज, रुपक, नीतिश, सौरव, तालिब, दीपक(पंचायत सचिव) आलोक, विशाल, अंबर, संदीप के अतिरिक्त दर्जनों युवाओं ने स्वामी जी के चित्र के स्थान पर उनके चरित्र की पूजा करने पर जोर दिया।

Post Top Ad -