अलीगंज : शिक्षा में सुधार को लेकर रालोसपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

अलीगंज : शिक्षा में सुधार को लेकर रालोसपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) Edited by- Abhishek kr. Jha
: शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने अलीगंज बाजार में सरकारी विद्यालय,महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार हेतु पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद भुदेव चौधरी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिक्षा में सुधार हेतु अपना हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। 

अभियान को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य में शिक्षा की स्तर को गिरते देख रालोसपा के सुप्रीमो पूर्व केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंञी उपेद्र कुशवाहा ने राज्य सरकार के समक्ष 25 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षा- सुधार जन-जन का अधिकार की शुरुआत महात्मा फूले की पुण्यतिथि के अवसर शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत 28 नवम्बर 2018 को किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी 2 फरवरी 2019 को पटना में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के मौके पर आक्रोश मार्च निकालकर एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को समर्पित किया जाएगा।
मौके पर जिलाध्यक्ष अरूण मंडल, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र कुमार,कामेश्वर महतो, प्रकाश महतो, अनिल कुमार,सहित बड़ी संख्या रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement