अलीगंज : BJP के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य मनोनीत किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 2 जनवरी 2019

अलीगंज : BJP के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य मनोनीत किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित


अलीगंज(चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अलीगंज आर्य मंदिर में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य मनोनीत किये जाने पर अलीगंज मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकताओ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मनोनीत राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश भगत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा जो दायित्व और सम्मान दिया गया है।उसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंञी नरेंद्र को साधुवाद देता हूं।मैं अपने दायित्वों का निर्वहन पार्टी हितों में सदैव किया हूं और करता रहूंगा।उन्होंने कहा कि आज अलीगंज मंडल भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा जो सम्मान दिया जा रहा है।उन सभी कार्यकर्ताओ का आभारी हूं।उन्होंने कहा कि अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जूट जाने अपील की।सभा को संबोधित करते हुए  भाजपा अनुसूचित जाति /जनजाति के प्रदेश मंञी सोनेलाल पासवान ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी कार्यकर्ताओ को सम्मान देने का काम करती है।उसी का प्रतिफल है कि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश भगत जी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जमुई जिला से पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है।मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि पार्टी के सच्चे सिपाही को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोनीत कर जमुई जिला को सम्मान देने का काम किया गया है।

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, पूर्व मुखिया हरदेव सिंह,बरहट प्रखंड अधय्क्ष विनय पांडेय,रामनाथ ठाकुर, संजय यादव, भगवान प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, दशरथ राम चंद्रवंशी, वृजनंदन यादव, नागेश्वर यादव, रामसवरूप यादव, आशो राम, दिनेश सिंह, ओमकार प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Responsive Advertisement