चकाई : भोजपुरिया सुपरस्टार के आगमन से फैन्स हुए उत्साहित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 24 नवंबर 2018

चकाई : भोजपुरिया सुपरस्टार के आगमन से फैन्स हुए उत्साहित


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार कहे जाने वाले गायक सह अभिनेता गुंजन सिंह शुक्रवार को अपने सहयोगी कलाकार मोनू मयंक के घर पहुंचे। स्थानीय पोस्टमास्टर शंभूनाथ के सुपुत्र मोनू मयंक के आवास स्थान पर उक्त सुपरस्टार के पहुंचने पर वहां मौजूद उनके प्रशंसकों ने भव्य तरीके से उनका स्वागत किया। सुपरस्टार गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेत्री पूजा सिंह व राकेश सिंह भी चकाई पहुचे।



पाठकों को बता दें कि, गुंजन सिंह अपने गायकी को लेकर भोजपुरी दुनिया में राज कर रहे हैं। हाल ही में आई इनकी फिल्म 'खुद्दार' को दर्शकों का बहुत स्नेह और आशीर्वाद मिला। अपने सहयोगी मोनू मयंक के घर पर उक्त सुपरस्टार के आगमन की चर्चा चौक चौराहों पर भी होने लगी।



मौके पर रामनाथ सहाय, ऋषभ सिन्हा, राजेश पासवान, अन्नु राय, गुड्डू राय, आकाश सिंह, विकास यादव, मनीष बरनवाल, अनिल यादव, सुमित शर्मा सहित सैंकडों की संख्या में इनके फैन्स मौजूद थे। 

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment